Indian Railway: RRB परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

पटना से हावड़ा एवं आगरा कैंट तथा समस्तीपुर-कोलकाता के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

पटना : RRB परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पटना से आगरा कैंट एवं हावड़ा तथा

समस्तीपुर एवं कोलकाता के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

गाड़ी संख्या 04175/04176 आगरा कैंट-पटना-आगरा कैंट

परीक्षा स्पेशल- कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते आगरा कैंट और

पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

गाड़ी सं. 04175 आगरा कैंट-पटना परीक्षा स्पेशल आगरा कैंट से

13.06.2022 को 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.30 बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04176 पटना-आगरा कैंट परीक्षा स्पेशल पटना से

दिनांक 15.06.2022 को 22.10 बजे खुलकर अगले दिन 15.40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मथुरा, काशगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी एवं साधारण श्रेणी के क्रमशः 6-6 कोच होंगे.

हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल

गाड़ी संख्या 03023/03024 हावड़ा-पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल- आसनसोल-झाझा के रास्ते हावड़ा और पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03023 हावड़ा-पटना परीक्षा स्पेशल हावड़ा से 10, 13 एवं 17 जून, 2022 को 13.50 बजे खुलकर उसी दिन 23.25 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03024 पटना-हावड़ा परीक्षा स्पेशल पटना से दिनांक 11, 14 एवं 18 जून, 2022 को 15.00 बजे खुलकर अगली तिथि को 00.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बेन्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा एवं बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल टेªन में शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे.

कोलकाता से 10, 14 एवं 17 जून

गाड़ी संख्या 03155/03156 कोलकाता-समस्तीपुर-कोलकाता परीक्षा स्पेशल – बरौनी-किऊल-जसीडीह के रास्ते कोलकाता और समस्तीपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी सं. 03155 कोलकाता-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल कोलकाता से 10, 14 एवं 17 जून, 2022 को 22.25 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे समस्तीपुऱ पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03156 समस्तीपुर-कोलकाता परीक्षा स्पेशल समस्तीपुर से दिनांक 11, 15 एवं 18 जून, 2022 को 13.30 बजे खुलकर अगली तिथि को 00.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन नैहाटी, बेन्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, बड़हिया, बरौनी, दलसिंहसराय स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे.

रिपोर्ट: शक्ति

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...