मकान में लगी भयंकर आग, 2 महिला समेत 3 की मौत

मोतिहारी : मोतिहारी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। घोड़ासहन रेलवे गुमटी के निकट स्थित मकान में लगी भयंकर आग से दो महिला समेत तीन की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान रौशन पंडित (25 साल), कविता देवी (22 साल) और शालू कुमारी (15 साल) के रूप में की गई हैं।

वहीं घायलों की पहचान गृहस्वामी सुबोध पंडित व सुबोध पंडित के पत्नी शुभावती देवी के रूप में की गई हैं। दोनों गंभीर रूप से घायलों का इलाज मोतिहारी किसी निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है लेकिन स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट बताया है। स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद मौके पर कई गाड़ी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची है। वहीं पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...