रोहतासः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव में भूत प्रेत को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. तीनों एक ही परिवार के हैं. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में कराया गया. घटना रोहतास जिला के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया वेदा की है. भूत प्रेत और अंधविश्वास को लेकर हुए इस मारपीट की चर्चा के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
इसे भी पढ़ेंः नालंदाः शादी में दूल्हा बदला, बवाल
घायल लालजी बिंद ने बताया कि उसके पड़ोसी से भूत प्रेत को लेकर मारपीट हुआ. जिसमें उसके पत्नी सुनीता देवी और पुत्र अवधेश कुमार भी घायल हो गए.
घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई. सासाराम मुफस्सिल थाना के पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.


