डायन का आरोप लगा दबंगों ने वृद्ध महिला को पीटा, एफआईआर दर्ज

बिहारः भोजपुर में भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है. गांव के दबंग परिवारों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर एक वृद्ध महिला पर डायन का आरोप लगाकर पिटाई कर दी. वृद्ध महिला को दो घंटे से ज्यादा बिजली के खंभे में बांधकर बर्बरता से पिटाई की. वृद्ध महिला से बर्बरता से गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. जिसके बाद सहार थाना प्रभारी शिवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ के चंगुल से वृद्ध महिला को निकाला.

भीड़ के चंगुल से वृद्ध महिला को निकाला गया

थाना प्रभारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरा मामला भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव की है. महिला के पुत्र आलोक कुमार ने कमल किशोर सिंह सहित उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गांव के ही कमल किशोर सिंह का परिवार और उनकी पत्नी अंधविश्वास से जकड़े हुए थे. कुछ दिनों पहले कमल किशोर सिंह की बेटी और भतीजे की अकस्मात मौत हो गई. उसके कुछ दिन के बाद से ही उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब होने लगी. परिवार पर आई इन परेशानियों लिए राम अयोध्या शर्मा की विधवा पत्नी कलावती कुंवर पर तंत्र मंत्र करने का शक करने लगा.

इसके बाद गांव के कुछ दबंग परिवारों ने गुरुवार की दोपहर में वृद्ध महिला कलावती कुंवर को चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे बिजली के खंभे में बेरहमी से बांध दिया और उसकी बर्बरता से जमकर पिटाई कर दी. वृद्ध महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध महिला को भीड़ से बचाया और थाने ले गए.

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...