RANCHI : गोस्सनर कॉलेज में 3 और 4 मार्च को गोस्सनर सिने फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा बनाए गए फिल्म और अन्य प्रतिभागी द्वारा लाए गए शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी.

डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर भी रहेंगे मौजूद
इस फिल्म महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर की टीम दीपक बारा, दूरदर्शन रांची के पूर्व डायरेक्टर प्रमोद कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, जज के रुप में उपस्थित रहेंगे, वहीं स्पेशल गेस्ट के रूप में महादेव टोप्पो, बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म वांटेड के डायरेक्टर दिलीप देव और मधुमिता, झारखंड कोकिला मोनिका मुंडू के रूप में उपस्थित रहेंगे. फेस्टिवल के अंत में बेस्ट शॉर्ट फिल्म के अलग-अलग आयामों के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.
फिल्म फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए पार्टिसिपेशन और एंट्री बिल्कुल मुफ्त है. हालांकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए पार्टिसिपेशन और एंट्री फीस 200 रुपये रखी गई है. गोस्सनर कॉलेज इससे पूर्व 2019 में भी गोस्नर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर चुका है.
रिपोर्ट : पल्लवी
- Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान
- Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, जानिए पूरी योजना
- Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली, जानिए आम प्रशासन को कैसे मिलेगा फायदा
Highlights


















