दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले AAP प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, नई दिल्ली से लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल

Desk. दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 38 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने 70 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली और मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी से टिकट दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की अंतिम सूची जारी

वहीं इस सूची में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, सत्येन्द्र कुमार जैन और दुर्गेश पाठक का नाम भी शामिल है। सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से, गोपाल राय को बाबरपुर से, सत्येन्द्र कुमार जैन को शकूर बस्ती से और दुर्गेश पाठक को राजिंदर नगर से टिकट दिया गया है। अन्य उम्मीदवारों में कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान, नांगलोई से रघुविंदर शौकीन, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह और बुरारी से संजीव झा को टिकट दिया गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आगामी होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें आप, कांग्रेस और भाजपा की नजरें सत्ता पर होगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों 2015 और 2020 में AAP ने क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में तीन और आठ सीटें हासिल की थी। दोनों चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी।

चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची

बता दें कि, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने ही भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 21 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को बादली सीट से और पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से टिकट दिया गया है। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त को टिकट दिया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!