दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Desk. खबर दिल्ली से है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 21 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची

वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को बादली सीट से और पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से टिकट दिया गया है। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त को टिकट दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी दिल्ली चुनाव अकेले लड़ेगी और उन्होंने इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया था।

ऐसे में आगामी होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें आप, कांग्रेस और भाजपा की नजरें सत्ता पर होगी। पिछले दो विधानसभा चुनावों 2015 और 2020 में AAP ने क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में तीन और आठ सीटें हासिल की थी। दोनों चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी।

Saffrn

Trending News

पटना हाईकोर्ट में ATS की टीम ने किया दक्षता प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना हाई कोर्ट परिसर में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा विशेष दक्षता प्रदर्शन का आयोजन किया गया। एटीएस की पूरी टीम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से 2,869 किमी सड़कों को मिली...

पटना : राज्य के सभी 38 जिलों में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को सुदृढ़, सुरक्षित और दीर्घकालिक बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग के...

जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पटना जू अलर्ट

पटना : बढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए...

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के...

विश्वास मत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार से मिले CM...

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img