Advertisment

अगलगी की घटना में कमी लाने के लिए टिप्स देने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

गया : जिले में गर्मी का सितम शुरू होते ही अगलगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड इन दिनों गया शहर की सड़कों पर उतर गया है। वह लोगों को आग से बचने और ऐसी घटनाओं में कमी लाने के टिप्स देने में जुट गया है। खास बात यह भी कि यह सिलसिला 18 अप्रैल तक चलेगा। ताकि लोग अगलगी की घटानाओं को लेकर सजग रहें। यह पहल फायर ब्रिगेड की ओर से जिला प्रशासन के आदेश पर की गई है।

दरअसल, गया जिले में अगलगी की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसी घटना के शिकार ज्यादातर किसान ही होते हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर जिले के विभिन्न प्रखंडों में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। यानी प्रत्येक दिन जिले में अगलगी की एक न एक घटना हो रही है। मानपुर प्रखंड (1), बेला (2), टिकारी (1), शेरघाटी (2), बाराचट्टी (1) और फतेहपुर में अगलगी की एख घटना हो चुकी है। इन सभी स्थानों पर किसानों के खेत मे गेहूं की पकी हुई फसल में आग लगी है। अबतक किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।

वहीं शहर में बुधवार की देर रात बीएसएनल के दफ्तर बाहर घूमती में आग लग गई थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था इस वजह से दफ्तर को मामूली नुकसान ही उठाना पड़ा। इन तमाम घटानाओं को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को लोगों के बीच जाने और उन्हें अगलगी की घटानाओं से बचने के टिप्स देने की नसीहत दी थी।

यही वजह है कि जिला अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने अपनी टीम को एक योजना के तहत सड़कों पर उतारा है और वे लोगों को अगलगी की घटनाओं से बचने के गुर बता रहे हैं। फायर अधिकारी वर्मा ने बताया कि उनके पास 33 गाड़ियां है जो शहर के विभिन्न थानों से लेकर ग्रामीण इलाकों में तैनात हैं। न केवल गाड़ी ही बल्कि फायर कर्मी भी तैनात हैं। ताकि अगलगी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके और कम से कम लोगों को नुकसान पहुंचे।

यह भी पढ़े : गया में एक प्रत्याशी ऐसा भी चंदा मांग कर अपनी किस्मत आजमा रहे ‘मिस्टर डोनेशन’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...