फर्नीचर दुकान में लगी आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक खिलौना एवं फर्नीचर दुकान धू-धूकर जलने लगा। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना को लेकर दुकान संचालक रामजी कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। अहले सुबह करीब तीन बजे दुकान के आसपास के लोगों ने मुझे मोबाइल पर सूचना दिया कि आपकी दुकान में आग लगा हुआ है। तभी मैं दौड़े दौड़े दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से आग की लपटे निकल रही है।

तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इस आग लगी की घटना में लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गया। इस घटना से मुझे काफी नुकसान हुआ है। जीवन यापन भी करना काफी मुश्किल हो गया है। मैं दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना के बाद परिवार पर संकट की घड़ी आ गई। अग्निशमन विभाग में पदस्थापित पुलिसकर्मी नीलम कुमारी ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि एक दुकान में आग लगी है। इस सूचना के आधार पर पहले छोटा गाड़ी को भेजा गया। आग की लपटे तेजी थी इसलिए दमकल बड़े गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

यह भी पढ़े : दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img