Commercial Advertisment

Begusarai में चलती ट्रेन के इंजन में लग गई आग, फिर…

Begusarai में चलती ट्रेन के इंजन में लग गई आग, फिर...

Google पर 22Scope चुनें

बेगूसराय: बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां एक ट्रेन बर्निंग ट्रेन होते होते बच गई। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन से यात्री कूद कर भागने लगे। हालांकि ट्रेन ड्राईवर की सुझबुझ से हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन से जमालपुर जा रही डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। चलती ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद यात्री ट्रेन से कूदने लगे। हालांकि चालक ने अपनी समझदारी का परिचय दिया और ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोक दिया। घटना तिलरथ रेलवे स्टेशन के समीप की है। Begusarai Begusarai

यह भी पढ़ें – Begusarai: अक्षरा सिंह हाजिर हों…, कोर्ट ने इस मामले में दिया उपस्थित होने का आदेश…

घटना के बाद एक रेल यात्री ने बताया कि ट्रेन जमालपुर जाने के लिए तिलरथ स्टेशन से खुली ही थी कि उसके इंजन में आग लग गई। ट्रेन के इंजन में आग की जानकारी मिलने के बाद यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इधर ड्राईवर ने साहस का परिचय दिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दिया। घटना की जानकारी रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी गई जिसके बाद रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। Begusarai  Begusarai 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...