हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल से भारी तनाव, हुई फायरिंग, 2 घायल

डिजिटल डेस्क : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल से भारी तनाव, हुई फायरिंग, 2 घायल। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार की सुबह भारी बवान होने की सूचना है। इस बवाल के दौरान हुई फायरिंग से मौके पर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बवाल के दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग में 2 युवकोें के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को रवाना किया गया है। घटना से नाराज ब्राह्मणों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

ब्राह्मणों को खाना परोसने पर हुआ बवाल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि ब्राह्मणों को पुराना खाना परोसने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

विवाद के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को लगी। उन्हें गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से शुरू हुए 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार की सुबह गोली लगने से एक ब्राह्मण घायल हो गया है। घायल ब्राह्मण को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ब्राह्मण को गोली लगने के बाद विवाद बढ़ने पर वेद पाठियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है। वेद पाठियों ने यज्ञ सम्राट पर घटिया खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल

कुरुक्षेत्र के बवाल में घायल हुए दोनों युवक यूपी के निवासी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार की सुबह हुए भयंकर हिंसक बवाल में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की पहचान यूपी निवासी के तौर पर हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान गोली लगने से घायल होने वाले का नाम आशीष है। वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है। उसकी जांघ में गोली लगी है। वहीं दूसरा युवक प्रिंस है। उसके सिर पर पत्थर लगा है जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया गया है।

यह सभी ब्राह्मण अलग-अलग राज्य से बुलाए गए थे जो यज्ञ कर रहे थे। यज्ञ करवाने आए ब्राह्मणों पर लाठियां भांजी गई और बाबा के बाउंसर ने गोलियां चला दीं। घायल ब्राह्मण युवकोंको इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ब्राह्मण युवक को गोली लगने के बाद विवाद बढ़ा तो वेद पाठियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है। इसके बाद मौके पर पुलिस सभी पक्षों को समझाने-बुझाने में जुटी है लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी के चलते भारी तनाव की स्थिति है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल

महायज्ञ में खाने की क्वालिटी के लेकर शुरू हुआ यह बवाल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस भयंकर हिंसक बवाल से मौके पर पुलिस – प्रशासन भी बैकफुट पर है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के तमाम प्रयास जारी हैं। दोनों पक्षों के प्रमुख जिम्मेदारों को अलग-अलग ले जाकर समझाने-बुझाने का क्रम जारी है।

इस अचानक हिंसक बवाल की वजह की पड़ताल में भी पुलिस जुटी है। आरंभिक तौर पर पता चला है कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से शुरू हुए 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार की सुबह वेद पाठियों ने यज्ञ सम्राट पर घटिया खाना देने का आरोप लगाया।

उसी के बाद कहासुनी शुरू हुई को पलक झपकते ही तनातनी की स्थिति बनी। उसके बाद से ही  हंगामे की स्थिति और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हुआ जिसने हिंसक बवाल का रूप ले लिया।

फिलहाल प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई है और जाम खुलवाने का प्रयास में जुटी है।

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...