Advertisement
Advertisement

Breaking : बवाल के बाद किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

डिजीटल डेस्क : Breaking – बवाल के बाद किसानों का दिल्ली कूच स्थगित। दिल्ली कूच पर अड़े किसानों के जत्थे को पुलिस ने हर हाल में रोका तो उस क्रम में हंगामा और बवाल के हालात बने।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तो प्रदर्शनकारियों ने कुछ किसानों के घायल होने की बात कही। देखते ही देखते, बवाल से बिगड़ते हालात को देखते हुए किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया।

26 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे, किसानों हुए वापस…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कूच पर आमादा किसान जब बैरीकेडिंग को तहस-नहस करने में जुटे तो पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हुआ। समाचार लिखे जाने तक करीब 26 से ज्यादा आंसू गैस के गोले पुलिस की ओर से दागे जाने की सूचना है।

हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई जा रही हैं। अब तक चार किसान जख्मी हो चुके हैं। अमृतसर के स्वर्ण सिंह टांग पर प्लास्टिक की गोली लगने से घायल हुए हैं।

बवाल की स्थिति गंभीर होते देख दिल्ली कूच की अगुवाई कर रहे सरवन सिंह पंढेर ने फिलहाल कूच को स्थगित करने का फैसला लिया। साथ बैरीकेडिंग के पास आगे बढ़ने को आमादा किसानों को वापस मोर्चे पर बुला लिया है।

किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल का नजारा।
किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल का नजारा।

किसानों को दिल्ली कूच स्थगित करने के ऐलान के दौरान पंढेर क्या बोले…

इससे पहले शुक्रवार की सुबह 101 किसानों के एक जत्थे ने शंभू सीमा पर अपने विरोध स्थल से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया। …दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन्हें कई मीटर की दूरी पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग द्वारा रोक दिया गया। इस बीच काफी गहमागहमी शुरू हो गई।

कुछ किसान शंभू सीमा के हरियाणा की ओर लगाए गए बैरिकेडों के पास पहुंच गए। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे। ऐसे में हालात बिगड़ते देख तत्काल किसानी जत्थों की अगुवाई कर रहे सरवन सिंह पंढेर ने किसानों को वापस बुलाने का ऐलान किया।

पंढेर ने कहा कि – ‘सरकार हमारे साथ दुश्मनों जैसा व्यापार कर रही है। आंसू के गोले छोड़े जा रहे हैं। सरकार चाहे तो हमारी तलाशी ले ले। करीब आधा दर्जन किसान घायल हुए हैं। उनको अस्पताल भेजा गया है। हम स्थिति का मुआयना कर रहे हैं’।

किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल का नजारा।
किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल का नजारा।

किसानों बवाल के मद्देनजर अंबाला में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 दिसंबर तक सस्पेंड

इससे पहले शुक्रवार की सुबह किसानों के जत्थे ने शंभू सीमा पर अपने विरोध स्थल से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया। कई मीटर की दूरी पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग द्वारा रोके जाने पर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया।

हरियाणा पुलिस ने किसानों से आगे नहीं बढ़ने को कहा और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला दिया। अंबाला जिला प्रशासन ने जिले में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, किसान संघों के झंडे पकड़े कुछ किसानों ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा घग्गर नदी पर बने पुल से लोहे की जाली को नीचे धकेल दिया।

फिर तो हालात को भांपते हुए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अंबाला जिले के 11 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा को 9 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया। शुक्रवार दोपहर को अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांवों में प्रतिबंध लागू किया गया।

किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले।
किसानों के दिल्ली कूच के दौरान बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले।

न्यूनतम समर्थन मूल्य की केंद्र सरकार से कानूनी गारंटी देने की मांग पर अड़े हैं किसान…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले एकत्र हुए किसान केंद्र से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

बीते दिनों, सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली कूच को रोके जाने के बाद वे 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए थे। जत्थे ने दोपहर 1 बजे अपना मार्च शुरू किया, लेकिन कुछ मीटर की दूरी तय करने के बाद, उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए बहुस्तरीय बैरिकेडिंग के पास रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Commercial Advertisment

Anant Singh Horse Riding: कभी घोड़े और बग्गी की सवारी थी...

Anant Singh Horse Riding: मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और शौक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी घोड़े की सवारी...

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा से लोकसभा तक का सफर...

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया...

Pakur Canal Encroachment Case: किसानों की सिंचाई पर संकट, सरकारी नहर...

Pakur Canal Encroachment Case: पाकुड़ सदर प्रखंड के चाँचकी से चांदपुर बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबी सरकारी सिंचाई नहर और उससे जुड़ी जमीन...