Ranchi: झारखंड में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन राजनधानी रांची में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात भी रांची से बड़ी घटना सामने आई है। रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लोधमा रोड कुतियातु चौक के पास स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
फायरिंग में वेटर की गई जान
बदमाशों के इस ताबड़तोड़ फायरिंग में होटल के वेटर मनीष गोप की जान चली गई। बदमाश फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने क्या कहा-
इस घटना को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस घटना के खुलासे को लेकर टेक्निकल सेल फोरेंसिक की टीम पहुंची हैं और मामले में सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया। वहीं कई थानों के पुलिस के साथ सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए।
Highlights


