बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर पीपीई प्रदर्शनी का आयोजन

Ramgarh: 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर एचएसपीए यूनिट परिसर में 07 मार्च 2026 को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अनंत शंकर सेठ, वीपी, जीएफ़ए ने वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना था।

गैस डिटेक्शन सिस्टम सहित कई आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई

प्रदर्शनी में भारत की प्रमुख पीपीई निर्माता कंपनियों जैसे करम वीनस उद्योगी  सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने नवीनतम सुरक्षा उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान कन्फाइंड स्पेस एंट्री, वर्किंग एट हाइट तथा गैस डिटेक्शन सिस्टम सहित कई आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी गई तथा उनके सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के डिविजनल हेड्स, बिजनेस यूनिट प्रमुखों, विभागाध्यक्षों तथा कर्मचारियों ने अपने टीम सदस्यों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सुरक्षा से जुड़े नवीनतम नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

BFCL में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ 1 मार्च 2026 को एचएसपीए प्लांट परिसर से विधिवत रूप से किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि अनंत शंकर सेठ, वीपी, जीएफ़ए ने जितेंद्र द्विवेदी, के साथ सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी के साथ सुरक्षा प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में सुरक्षा बैज का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन फ़िरोज़ अहमद ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान संयंत्र में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है, जिनमें सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा चित्रकला प्रतियोगिता, ऑन-जॉब सेफ्टी क्विज, सुरक्षा रैली तथा अन्य सहभागिता कार्यक्रम शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर सभी प्रभागीय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई

इस अवसर पर सभी प्रभागीय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सुरक्षित कार्यस्थल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। BFCL प्रबंधन ने “शून्य दुर्घटना एवं शून्य हानि” कार्यस्थल के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति अपनी दृढ़ संकल्पना व्यक्त की। यह अभियान 1-25 मार्च तक संयंत्र परिसर में मनाया जाएगा।

 

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...