पहले BJP अब अधिकारियों के बहाने CM की प्रगति यात्रा पर तेजस्वी का तंज, केजरीवाल के बयान पर…

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से ईडी की रेड चल रही है। ईडी के रेड के मामले में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जब जब चुनाव आता है तो विपक्षी दल के नेताओं के ऊपर दबिश बढ़ जाती है। ऐसा होते रहता है। लोकसभा चुनाव से पहले जब हम लोग जदयू के साथ थे उस वक्त जदयू के नेताओं के घर और उनके रिश्तेदारों के यहां भी ईडी की छापेमारी हुई थी। यह सब चलते रहता है इससे कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की जरूरत लोकसभा चुनाव तक ही होने के अपने बयान पर मचे घमासान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले को लोग बेवजह तूल दे रहे हैं हमने कोई गलत नहीं बोला है। बिहार में पहले से ही महागठबंधन था और वह अभी भी है। इंडिया गठबंधन का गठन लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ हुआ था। इसके बाद कई राज्यों में चुनाव हुआ जहां कई पार्टियों ने एक दुसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। वहीं तेजस्वी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कुछ भी कहने से बचते दिखे।

उन्होंने बस कहा कि चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में संशोधन करता है और नए नाम जोड़ता है इस मामले को ज्यादा तूल देना सही नहीं है। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर हमला किया और कहा कि नीतीश कुमार की यात्रा से मुख्य सचिव और बिहार पुलिस के मुखिया अब गायब हैं। सीएम जिलों में जा रहे हैं लेकिन राज्य के दो बड़े अधिकारी उनकी यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं। बिहार में कई अच्छे अधिकारी हैं लेकिन सरकार उन्हें काम नहीं करने देना चाहती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     NDA कार्यकर्ता सम्मलेन रथ रवाना, नेताओं ने कहा ‘चुनावी शंखनाद…’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP

BJP

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img