यूपी में पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, महिलाओं के लिए आधा किराया माफ

डिजीटल डेस्क : यूपी में पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, महिलाओं के लिए आधा किराया माफ। लखनऊ में शनिवार को दो दिवसीय आकांक्षा हाट का शुभारम्भ के मौके पर CM Yogi आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस वातानुकूलित नगर बस सेवा की प्रथम यात्रा आकांक्षा दीदियों और छात्राओं ने की। CM Yogi ने घोषणा की कि इस इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में महिला यात्रिओं को किराए में 50 फीसदी की छूट रहेगी।

हेरिटेज टूर पर शनिवार को महिलाओं के लिए किराया माफ

CM Yogi आदित्यनाथ ने इस मौके पर इलेक्ट्रिक बस सेवा और महिलाओं यात्रियों के लिए विशेष घोषणाएं कीं।

CM Yogi ने कहा कि – ‘आकांक्षा समिति के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर ईवी बस का आज शुभारम्भ हुआ है। डबल डेकर ईवी बस में महिला यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट तो मिलेगी लेकिन इसके साथ ही शनिवार को महिलाओं के लिए हैरिटेज टूर हेतु टिकट की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी’।

लखनऊ में शनिवार को यूपी के पहले इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का शुभारंभ करते  सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में शनिवार को यूपी के पहले इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले– लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप के इलेक्ट्रिकल व्हिकल प्लांट में जल्द शुरू होगा उत्पादन

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट निरन्तर मजबूत हो रहा है। हिन्दुजा ग्रुप लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हिकल का एक प्लाण्ट स्थापित कर रहा है।

…स्थापित हो रहा यह प्लांट बहुत शीघ्र प्रोडक्शन का कार्य प्रारम्भ कर देगा। इस प्लाण्ट के क्रियाशील होने से लोगों को रोजगार मिलेगा, ट्रांसपोर्ट की सुविधा में वृद्धि होगी और पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिलेगी’।

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...