Ranchi: बच्चों से सोने का लॉकेट छीनने वाले गिरोह का खुलासा, दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Ranchi: बच्चों के गले से सोने का लॉकेट छीनने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मामले में सुखदेव नगर की पुलिस ने कारवाई करते हुए दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सोनार भी है, जो छिनतई के लॉकेट को खरीदता था।

Ranchi: आठ लॉकेट हुए बरामद

कार्रवाई कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बच्चों के गले से छीने गए आठ लॉकेट भी बरामद हुए। यह गिरोह रांची के सुखदेव नगर इलाके में सक्रिय था। सिर्फ बच्चों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार महतो, अभिषेक कुमार और सतीश कुमार सोनी सहित दो नाबालिग शामिल है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट