Hazaribagh में बड़ी कार्रवाई: 4000 किलो नकली पनीर बरामद, दो बसों से हो रही थी तस्करी

Hazaribagh: जिले में नकली पनीर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लगभग 4000 किलो नकली पनीर जब्त किया है। यह नकली पनीर पटना से रांची ले जाया जा रहा था और दो प्राइवेट ट्रैवल्स — बड़ौनी ट्रैवल्स और तिवारी ट्रैवल्स की बसों में छिपाकर लाया जा रहा था।

पूरा खेप बिहार और बंगाल से हजारीबाग पहुंचा था। हजारीबाग से यह दूसरे शहर भेजने की तैयारी चल रही थी। जिला प्रशासन का कहना है कि एक बड़ा गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। जो आधे दाम में पनीर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है।

नकली पनीर की तस्करी की सूचना पर हुई कार्रवाई

इस छापेमारी का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ कुमार और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश दुग्गी ने किया। प्रशासन को पहले से नकली पनीर की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि हजारीबाग में अवैध रूप से नकली पनीर का कारोबार हो रहा है. इस सूचना के आलोक में ही यह कार्रवाई की गई है.

Hazaribagh: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नकली पनीर हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के बाजारों में सप्लाई करने की तैयारी में था। जब्त पनीर की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और इसमें मिलावट की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।

बस मालिकों को नोटिस जारी

प्रशासन ने बस मालिकों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से नकली खाद्य पदार्थों की अवैध सप्लाई पर एक बड़ा प्रहार हुआ है और आम जनता की सेहत को लेकर प्रशासन की सजगता भी उजागर हुई है।

Hazaribagh: जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिला प्रशासन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर यह सफलता प्राप्त की है। जिसमें फूड सेफ्टी ऑफिसर, कोर्रा थाना, परिवहन विभाग ने मिलकर देर रात यह ऑपरेशन चलाया और सुबह तक विभिन्न गाड़ियों से टोल प्लाजा के पास से नकली पनीर जप्त किया है।

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी

इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन उन लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है, जो नकली पनीर का अवैध कारोबार का खेल खेल रहे थे। Hazaribagh के एसडीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह का ऑपरेशन चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि नकली पनीर सेहत के लिए बेहद खराब होता है। कोई व्यक्ति लगातार इसका सेवन करेगा तो उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह पनीर बेहद ही स्वास्थ्य खतरनाक होता है.

शशांक शेखर की रिपोर्ट

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...