Advertisement
Advertisement

किशनगंज में भीषण Road Accident, पांच की हुई मौत

किशनगंज: बड़ी खबर किशनगंज से है जहां रफ़्तार के कहर ने कई लोगों की जान ले ली। किशनगंज में एक स्कॉर्पियो और डंपर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना किशनगंज के पौआखाली के समीप एनएच 327 की है जहां एक स्कार्पियो और डंपर की भिड़ंत हो गई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जोकीहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली और जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो अररिया से पश्चिम चंपारण की ओर जा रही थी तभी पौआखाली के पेटभरी के समीप एक डंपर से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायलों को इलाज अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Rupauli में हार के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘करेंगे समीक्षा’

https://youtube.com/22scope

Road Accident Road Accident

Road Accident

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...