रफ्तार का कहर : दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पांच लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के इटकिरी गांव के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया. जहां सभी का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो लोग घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन लोग घाघरा की ओर आ रहे थे. इसी बीच दोनों बाइक का इटकिरी के समीप सीधी टक्कर हो गई. जिससे सभी लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची, साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंच घटना की जानकारी ली.

रिपोर्ट : रणधीर निधि

Next Post:

दलबदल मामला: स्पीकर कोर्ट में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ हुई सुनवाई, जानिए राजकुमार ने क्या कहा

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...