प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर फ्लैग मार्च

लोहरदगाः 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन ने शक्ति प्रदर्शन किया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति के माहौल को कायम रखने को लेकर सदर थाना परिसर से जिला प्रशासन ने सड़क पर उतर कर सद्भाव का संदेश दिया है।

लोहरदगा उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण और लोहरदगा एसपी हारीश बीन जमा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें एसडीओ, सदर थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी और साथ में भारी पुलिस बल शामिल हुए। इस फ्लैग मार्च के जरिए पूरे शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति बनाए रखने की अपील जिला प्रशासन कर रही है।

लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का किया अपील

पुलिस के जवान मोटरसाइकिल पर कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से मार्च करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को कायम रखने को लेकर सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ें- अंधेरी रात में मंदिर से लाखो की चोरी 

शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर जिला के उपायुक्त और एसपी के साथ अधिकारियों और जवानों ने शांति का संदेश दिया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला प्रशासन ने बताया कि किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। मुख्यालय से जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि शांति मय माहौल में प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई जा सके।

Saffrn

Trending News

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img