गिरिराज ने कर दी बड़ी मांग, कहा- बेगूसराय को तुरंत बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करे बिहार सरकार

पटना : केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिले के किसान और आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि बेगूसराय को तुरंत बाढ़ क्षेत्र घोषित कर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए।

बिहार के केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार से बेगूसराय जिले को तुरंत बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। लाखों-करोड़ों की संपत्ति डूब गई है और किसान बर्बादी की कगार पर खड़े हैं।

यह भी देखें :

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन बेगूसराय जिले में स्थिति और भी विकट है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए और किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को किसानों की मदद में कोई कंजूसी नहीं करनी चाहिए और उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़े : तिरूपति बालाजी लड्डू विवाद : गिरिराज ने कहा- यह साजिश है, CBI करे जांच

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...