गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते आरा शहर में घुसा बाढ़ का पानी

आरा : गंगा के जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण आरा शहर के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आरा शहर के वार्ड नंबर-5 मझौवा रोड और हवाई अड्डा रोड पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण अब आरा शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिस तरह से बड़हरा में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आसपास के खेतों में पानी भर गया है। कई सड़के जलमग्न हो गया है।

DIARCH Group 22Scope News

आरा शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा, हवाई अड्डा रोड में आवागमन पूरी तरह बाधित

वहीं आरा शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। शहर के वार्ड नंबर-5 मझौवा और हवाई अड्डा रोड पर पूरी तरह आवागमन बंद हो गया है। वार्ड पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि इधर की सड़क का टेंडर हो चुका है। पानी उतरने के बाद सड़क बन जाएगा। वार्ड नंबर-5 के लोगों का कहना है कि जब भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि होती है तो स्थिति यहां की बहुत खराब हो जाती है। हमलोग बहुत परेशानी में हैं, कोई देखने वाला नहीं है।

Ara Pani 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, गांधी घाट पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img