पहली बार सीड बॉल पद्धति से खुले पहाड़ों पर हो रहा है वृक्षारोपण

नवादा : बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार नवादा पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। नवादा वन प्रमंडल अंतर्गत नवादा जिले में वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित योजनाएं के बारे में बताया गया। नवादा वन प्रमंडल अंतर्गत नवादा जिले में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा इस वित्तीय साल में 73 हजार पौधे वनभूमि/सड़क किनारे लगाए जा रहें हैं। सरकारी विद्यालयों एवं गैर सरकारी विद्यालयों और ऐसे सरकारी संस्थान जहां जगह हो उसमें 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नवादा जिले में पहली बार सीड बॉल पद्धति से खूले पहाड़ों पर वृक्षारोपण हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत इस मॉनसून काल में पहाड़ों पर 25 हजार सीड बॉल फेंका जाएगा।

पौधारोपण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जीविका दीदियों के माध्यम से नवादा जिले में लगभग एक लाख 79 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही किसानों को अपनी जमीन पर पौधारोपण हेतु कृषि वानिकी योजना के तहत एक लाख 30 हजार पौधे का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देने हेतु वन विभाग प्रत्येक व्यक्ति को पांच पौधें निःशुल्क प्रदान कर रहा है। आम जनों को पौधा प्राप्त करने में आसानी हो इसके लिए वन विभाग मॉनसून काल तक के लिए जिले के मुख्य बाजारों में पौधा बिकी केंद्र स्थापित कर रहा है तथा हरित रथ से प्रत्येक प्रखंडों में घूम-घूमकर आम जनों को पौधा उपलब्ध कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए मनरेगा के माध्यम से चार लाख चार सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रकार वर्तमान पौधारोपण वर्ष 2024-25 में वन विभाग द्वारा अन्य विभागों एवं सामान्य जनता के सहयोग से नवादा जिले में करीब नौ लाख पौधारोपण किया जाएगा। प्रस्तावित योजना में कुछ जगहों पर वनकर्मी के रहने का आवास/कार्यालय नहीं है, उसके लिए आवास का निर्माण हिसुआ और सिरदला में किया जाएगा। गार्लन्ड ट्रेंच के माध्यम से गांव के समीप जंगल क्षेत्र में चेक डैम का निर्माण किया जाएगा जिससे जल संचयन हो सकेगा तथा जीव-जन्तु एवं ग्रामीणों को पानी मिल सकेगा।

खुरी नदी में पार्क निर्माण की योजना तैयार की जा रही है और इसका निर्माण इसी वर्ष में प्रारंभ कर दिया जाएगा। हरिश्चंद्र तालाब में भी पार्क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु याधियाचना भेजी गई है और इसे प्राप्त होते ही इस पर कारवाई की जाएगी। वन विभाग मॉनसून काल तक के लिए जिले के मुख्य बाजारों में पौधा बिकी केंद्र स्थापित कर रहा है तथा हरित रथ से प्रत्येक प्रखंडों में घूम-घूमकर आम जनों को पौधा उपलब्ध कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए मनरेगा के माध्यम से चार लाख चार सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रकार वर्तमान पौधारोपण वर्ष 2024-25 में वन विभाग द्वारा अन्य विभागों एवं सामान्य जनता के सहयोग से नवादा जिले में करीब नौ लाख पौधारोपण किया जाएगा। प्रस्तावित योजना में कुछ जगहों पर वनकर्मी के रहने का आवास/कार्यालय नहीं है, उसके लिए आवास का निर्माण हिसुआ, सिरदला में किया जाएगा। गार्लन्ड ट्रेंच के माध्यम से गांव के समीप जंगल क्षेत्र में चेक डैम का निर्माण किया जाएगा, जिससे जल संचयन हो सकेगा तथा जीव-जन्तु एवं ग्रामीणों को पानी मिल सकेगा। खुरी नदी में पार्क निर्माण की योजना तैयार की जा रही है और इसका निर्माण इसी वर्ष में प्रारंभ कर दिया जाएगा। हरिश्चंद्र तालाब में भी पार्क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु याधियाचना भेजी गई है और इसे प्राप्त होते ही इसपर कारवाई की जाएगी। उसके अतिरिक्त चिल्ड्रेन पार्क, वेंडिंग जोन अंतर्गत 60 दुकानों का निर्माण, लकड़ी का पूल, धेरान का कार्य और सुरक्षा दीवार आदि कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़े : बजट से बिहार हुआ गदगद – प्रेम कुमार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img