राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 15 नवंबर तक संभव

रांची: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 15 नवंबर के पहले होने की संभावना है.

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार इसकी तैयारी में जुटी है.

अगले सप्ताह तक इसके गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जायेगी. सूत्रों ने बताया कि इस बार अध्यक्ष पद झामुमो के किसी नेता को दिया जायेगा, जो विधायक नहीं है.

पिछली बार विधायक सुदीव्य कुमार सोनू का नाम अध्यक्ष पद के लिए दिया गया था, पर अधिकारियों ने लाभ का पद होने की बात कह कर फाइल लौटा दी थी.

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 15 नवंबर तक संभव

अब सरकार इसमें सावधानी बरतते हुए झामुमो के ही किसी वरिष्ठ ओबीसी नेता को अध्यक्ष पद देने पर विचार कर रही है. खबर है कि पार्टी से मुख्यमंत्री ने नाम भी मांगे थे.

जिसमें नाम की अनुशंसा पार्टी द्वारा भेज दी गयी है, पूर्व के प्रस्ताव के तहत सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता केशव महती कमलेश व झामुमो के नंदकिशोर मेहता का नाम तय है.

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...