बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन, गोपालगंज सदर से लगातार 4 बार रहे विधायक

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया. उनका निधन दिल्ली एम्स में हुआ.

मंगलवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली.

वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

कडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था.

बता दें कि ख्वाजेपुर गांव निवासी सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से

बीजेपी के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे हैं.

वहीं 2020 में नीतीश मंत्रिमंडल में इन्हें सहकारिता मंत्री का पदभार दिया गया था.

सुभाष सिंह के निधन की जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने ट्वीट कर दी.

1990 से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

विधायक के परिजनों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उन्हें गोपालगंज लाया गया था. इसके बाद हालत बिगड़ने पर दोबारा दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. बता दें कि सुभाष सिंह का राजनीतिक सफर 1990 से शुरू हुआ था. तब वे गोपालगंज के लिए यूनियन के अध्यक्ष हुआ करते थे. इसके बाद सहकारिता के क्षेत्र में उन्होंने काम किया.

एनडीए की सरकार में बने थे सहकारिता मंत्री

सुभाष सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी ने गोपालगंज सदर विधानसभा से विधायक का टिकट दिया. बिहार विधानसभा चुनाव 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए. लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था.

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन: विशेष विमान से पटना आएगा पार्थिव शरीर

गोपालगंज बीजेपी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4ः00 बजे एम्स दिल्ली में उन का देहांत हुआ है. विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा. इसके बाद गोपालगंज के हाजीपुर पैतृक गांव में दाह-संस्कार किया जाएगा. सदर विधायक सुभाष सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. सुभाष सिंह के परिवार में उनके अलावा कोई भी व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में नहीं है.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img