Commercial Advertisment

एकतरफा प्रेम में पड़े सनकी छात्र ने छात्रा पर चाकू से किया हमला, आरोपी की हुई जमकर धुनाई

भागलपुर : भागलपुर के लोदीपुर थाना इलाके के माछीपुर में एकतरफा प्रेम में पड़े सनकी छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के हाथ पर बेरहमी से तीन जगह वार किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। आनन- फानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। इध,र घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना का कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ लोगों ने अभद्रता की। पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया। इसके बाद विधि-व्यवस्था डीएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया आरोपी की भी स्थिति गंभीर है। उसे जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Goal 7 22Scope News

आरोपी छात्र छात्रा के साथ एक ही ट्यूशन क्लास में पढ़ाई करता था

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र छात्रा के साथ एक ही ट्यूशन क्लास में पढ़ाई करता था। लगातार छात्र पर प्रेम का दबाव बनाता था जिसका छात्रा विरोध करती थी। आज भी ट्यूशन से लौटने के बाद ऐसा ही कुछ हुआ। जिसके बाद छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। छात्रा का इलाज आईसीयू में चल रहा है। मामले की सूचना पर अस्पताल में भर्ती छात्रा से मिलने के लिए भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना।

इस तरह का मामला नहीं होना चाहिए – शाहनवाज हुसैन

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कह कि इस तरह का मामला नहीं होना चाहिए। लोगों को भी किसी की पिटाई नहीं करनी चाहिए। मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर एसपी हृदयकांत ने कहा कि घटना सुबह में हुई है। इसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को भी लोगों ने पकड़ कर पीटा है। पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई है। मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उस पर भी कार्रवाई होगी। चाकू मारने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है उस पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : पुलिस ने दो महिला तस्कर को दो किलो ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...