मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत ददरीजाला पंचायत के भिखाडिह गांव के 40 महादलित महिलाओं का पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी एवं पत्नी बबीता देवी पर दो समुह से चार लाख रुपया जमीन खरीददारी करने के नाम पर पैसा लिया और जमीन खरीदा। उस समय कहा था कि जो भी हिस्सा होगा बराबर में बांट देंगे। जनता दरबार में दिए आवेदन में कहा है कि मेंथा ग्रुप और लेमन ग्रुप के कुल चार सदस्य थे। जिसमें लेमन ग्रुप की अध्यक्ष पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी की पत्नी बबीता देवी हैं। उनके कहने पर ही हम लोगों ने चार लाख बैंक से निकालकर जमीन खरीदने के लिए पैसा भुनेश्वर मांझी ने लिया और जमीन अपने नाम कर लिया।

बीच-बीच में उनके घर पर दुखद घटना होते रहा और बोला कि जमीन दे देंगे – महादलित महिलाएं
महादलित महिलाओं ने कहा कि बीच में उनके घर दुखद घटना होते रहा। कभी पिता तो कभी भाई और पुत्र की मौत होने पर हमलोग चुप रहे। भुनेश्वर मांझी बोला है कि बराबर में जमीन दे देगें तो हम लोग भी कुछ नहीं बोले। अब जब मांगने जाते है तो साफ इंकार कर देता है। पंचायत भी बैठाया गया लेकिन पंचायत की भी बात नहीं मानते है। सीओ ने पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी को फोन करके बुलाया गया लेकिन नहीं आए। अगले शनिवार को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा नहीं आने पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़े : महादलित पूर्व प्रखंड प्रमुख का किया गया कारनामा हुआ उजागर…
यह भी देखें :
गौतम कुमार का रिपोर्ट
Highlights



















