MADHEPURA में पूर्व मुखिया की अपराधियों ने की हत्या, लोगों में आक्रोश

मधेपुरा: बड़ी खबर मधेपुरा से है जहां अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र के खापुर की है जहां अपराधियों ने सोमवार की देर शाम एक पूर्व मुखिया मुन्ना की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक के ऊपर धारदार हथियार से भी हमला किया है साथ ही गोली भी मारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें – औरंगाबाद से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी का दावा, जनता ने मूड बना लिया है

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना गांव में ही चल रहे सरकारी सड़क ढलाई में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे तभी अपराधियों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फिर गोली मार दी। हमला के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MADHEPURA

MADHEPURA
MADHEPURA

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...