कटिहार सदर से पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद विजयी,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू की जीत पर कटिहार में भी जश्न का माहौल है। कटिहार सदर सीट से पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद की जीत हुई है जिसे लेकर उनके मिर्चाइबाड़ी आवास पर बीजेपी समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया,इस दौरान मिठाई खिलाई गई और पटाखे जलाए फोंड़े गये।
तारकिशोर ने कहा – ये जनता की जीत
इस मौके पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया है उसका नतीजा है कि आज एनडीए को बहुमत मिली है और कटिहार से भी उन्हें जीत मिली है। ये जनता की जीत है।
वीडियो देखे
ये भी देखे : Bihar Chunav 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘आप गंभीर हुए बिना…’
रतन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


