Bihar Chunav 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘आप गंभीर हुए बिना…’

Bihar Chunav 2025: जहां एक तरफ बिहार चुनाव 2025 की काउंटिंग जारी है और एनडीए रुझानों में प्रचंड जीत के साथ सरकार बनती हुई नजर आ रही है. वहीं दूसरी तरफ नेताओं के बीच तंज कसा कसी का सिलसिला जारी है. जारी काउंटिंग के बीच अब रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने राहुल गांधी को कहा, ‘आप गंभीर हुए बिना राजनीति नहीं कर सकते हैं.’

Bihar Chunav 2025: रविशंकर प्रसाद का बयान

जारी काउंटिंग के बीच रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘आप गंभीर हुए बिना राजनीति नहीं कर सकते हैं. लोकतंत्र एक गंभीर विषय है. आपकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद के खिलाफ बोलते हैं तो वह उनके आचरण में दिखता है. अगर वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं तो यह उनकी सरकार के आचरण में दिखता है. यह देश के लोकतंत्र के अच्छी बात है.’

Bihar Chunav 2025: देर शाम BJP हेड क्वार्टर जा सकते हैं पीएम मोदी, जनता को देंगे जीत की बधाई!

Bihar Chunav 2025 : रुझानों में एनडीए की प्रचंड जीत

दोपहर 2:40 बजे तक के आए रुझानों को देखते हुए एनडीए की प्रचंड जीत होती नजर आ रही है. एनडीए 203 सीटों पर आगे चल रही है. जिसमें बीजेपी (92), जेडीयू (81), एलजेपी (20) और अन्य (9) सीट पर आगे चलती हुई नजर आ रही है. वहीं बात करें महागठबंधन की तो, महागठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. जिसमें आरजेडी (26), कांग्रेस (5), वीआईपी (0) और अन्य (3) सीटों पर आगे चल रही है. वहीं निर्दलीय को 7 सीटें जाती हुई नजर आ रही है.

H1N1 Alert: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने...

देश में H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने कहा कि कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। दिल्ली में अब तक 1,777 H1N1...

Ranchi Airport Flight Update: खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित, Air...

 रांची एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। Air India और IndiGo की दो उड़ानें रद्द हुईं,...

PM Fasal Bima Yojana: दो साल में 73 लाख किसानों ने...

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो साल में 73 लाख किसान बाहर हो गए। क्लेम के आकलन में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और कम...