पटना: JDU के पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला किया और कहा कि नीतीश कुमार ने जनमानस को धोखा दिया है। वे भाजपा की कठपुतली बन कर रह गये हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना आदर्श बताया और कहा कि उन्हें आदर्श समझ कर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी के बिहार में कदम रखते ही मिशन शुरू हो गया है।
Highlights
BJP में है चार गुट, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा ‘अब सरकार…’
JDU-BJP को करेंगे बाहर
अबकी बार विधानसभा चुनाव में हमलोग बिहार से JDU-BJP को बाहर करेंगे। इस दौरान अलका लांबा ने महिला विकास की बात की और कहा कि आज भी बिहार में गरीब महिलाएं सेनेटरी पैड के बजाय गन्दा कपड़ा उपयोग करती हैं। हमलोग बिहार में सेनेटरी पैड मशीन लगाने जा रहे हैं और बिहार की असहाय महिलाओं को मुफ्त में उपलब्ध कराएँगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय दिल्ली में है लेकिन हम चुनाव तक बिहार में रहेंगे और राहुल गांधी के मिशन को पूरा करेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट