Advertisement
Advertisement

जेपीएससी टॉपर शालिनी विजय, उनके भाई और मां ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

रांची:  जेपीएससी 1 टॉपर शालिनी विजय, उनके भाई और मां ने की आत्महत्या कर ली है। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कनाड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC-01) की टॉपर रही शालिनी विजय, उनके भाई मनीष विजय और मां शकुंतला ने आत्महत्या कर ली। मनीष विजय कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जबकि शालिनी विजय झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी थीं।

पुलिस को तीनों के शव सरकारी आवास में मिले। शालिनी और मनीष विजय के शव फांसी पर लटके थे, जबकि उनकी मां शकुंतला का शव बिस्तर पर पाया गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, आत्महत्या कुछ दिन पहले की गई थी, जिसके कारण शवों से दुर्गंध आने लगी थी।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

जेपीएससी टॉपर शालिनी विजय, भाई और मां ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, मनीष विजय ने लगभग एक सप्ताह पहले छुट्टी ली थी, लेकिन जब वे कार्यालय नहीं लौटे, तो उनके सहयोगियों ने उनके घर जाकर जांच की। जब घर से दुर्गंध महसूस हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर तीनों के शव बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि शालिनी विजय दो साल पहले छुट्टी पर गई थीं और वापस ड्यूटी पर नहीं लौटीं। उनकी मां पहले से ही कक्कनाड स्थित आवास में रह रही थीं, और करीब एक साल पहले शालिनी भी वहीं रहने आ गई थीं। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...