कल होने वाली दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक टली, 20 फरवरी को हो सकता है सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली भाजपा विधायक दल की कल होने वाली बैठक टल गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को हो सकती है। इसमें दिल्ली के नए सीएम का नाम तय हो सकता है। बताया जा रहा है कि नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को हो सकता है। वहीं विधायक दल की बैठक में वीरेंद्र सचदेवा, योगेंद्र चंदोलिया, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Delhi New CM: सीएम की रेस में इनका नाम भी

बता दें कि, दिल्ली में नए सीएम के लिए महिला के नाम की चर्चा है। वहीं सीएम की रेस में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा का नाम भी हैं। इसके अलावा विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी किसी महिला को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। सतीश उपाध्याय एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। आशीष सूद दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। उनका केंद्रीय नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जितेंद्र महाजन वैश्य समुदाय से है और आरएसएस के एक मजबूत सदस्य हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...