पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम चप्पल की माला लेकर जनता के बीच पहुंचे, कहा- काम नहीं किया है तो…

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम एक कार्यक्रम में चप्पल की माला लेकर पहुंचे और जनता से अपील की कि यदि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए काम नहीं किया हो, तो उन्हें इस माला से सम्मानित किया जाए और वापस भेज दिया जाए। यह नजारा देखकर लोग दंग रह गए और सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वाकई नेता ऐसे भी हो सकते हैं।

पूर्व मंत्री बाइक रैली के साथ सभा स्थल पर पहुंचे

सिकटा के बैशाखवा स्थित एक स्कूल में पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम को सिक्कों से तौलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्व मंत्री बाइक रैली के साथ सभा स्थल पर पहुंचे और जनता का अभिवादन किया। जब वह मंच पर पहुंचे तो उनके हाथ में चप्पल की माला देखकर लोग चौंक गए। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र में पांच साल विधायक और पांच साल मंत्री रहा हूं। अगर आपको लगता है कि मैंने विकास कार्य नहीं किया है, तो मुझे इस चप्पल की माला से सम्मानित करें और वापस भेज दें। यदि मैंने काम किया है, तभी मुझे सिक्का से तौलकर सम्मान दें। उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्योरा दिया।

यह भी देखें :

खुर्शीद आलम का यह अनूठा अंदाज जनता का विश्वास जीतने की एक कोशिश हो सकती है

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में खुर्शीद आलम का यह कदम काफी चर्चित हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह अनूठा अंदाज जनता का विश्वास जीतने की एक कोशिश हो सकती है। उनके इस कदम ने अन्य नेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जनता का दिल जीतने के लिए पारंपरिक राजनीति से हटकर कुछ अलग करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में जागरूकता कार्यक्रम सह परिचर्चा आयोजन, सांसद ने किया उद्घाटन

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img