Advertisment

बिहार के सिवान में सुबह 8.02 पर आया भूकंप

डिजिटल डेस्क : बिहार के सिवान में सुबह 8.02 पर आया भूकंप। बिहार में भी सोमवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। हालांकि, कहीं कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बिहार के सिवान में सोमवार की सुबह 8.02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए।

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है।

बिहार के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीवान रहा। वहां पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हालांकि हालात सामान्य है।

दिल्ली NCR से ढाई घंटे बाद बिहार में कांपी धरती

दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह पौ फटने से पहले ही लगे भूकंप के झटकों के दहशत से अभी लोग उबरने के ही क्रम में थे कि नए सिरे से बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किेए जाने की सूचना सामने आई है। दिल्ली NCR में आए भूकंप के करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप आया।

बिहार में आए भूकंप के झटके की तीव्रता भी दिल्ली NCR की तरह रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। बिहार में आए भूकंप के झटके का केंद्र सिवान रहा। आसपास के जिलों से भी मौसम विज्ञान विभाग ब्योरा जुटाने में एवं हालात के विश्लेषण में जुटा है।

बताया जा रहा है कि बिहार के सिवान में भी भूकंप की तीव्रता दिल्ली की तरह ही रही लेकिन झटके की तीव्रता ने लोगों को अंदर से हिला दिया।

भूकंप विज्ञान केंद्र की फाइल फोटो
भूकंप विज्ञान केंद्र की फाइल फोटो

सोमवार को आए भूकंप के झटकों पर PM Modi ने कही ये बातें…

दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह लगे भूकंप के तेज झटकों से दहशत में आए लोगों और बने हालात को देखते हुए तुरंत PM Modi ने दिल्ली NCR के वासियों से संयम बनाए रखने की अपील की।

अपने संदेश में PM Modi ने कहा कि – ‘…दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।

…अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। गनीमत ये रही कि इस भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’

बता दें कि दिल्ली NCR में सोमवार की सुबह पौ फटने से पहले ही लगे तेज भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। Earthquake यानी भूकंप सोमवार की सुबह 5.36 बजे आया। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

इस Earthquake के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

सोमवार को आए Earthquake का केंद्र दिल्ली में 5 किमी गहराई में था

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इस Earthquake की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए। इसका केंद्र दिल्ली में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसीलिए झटके इतना ज्यादा तेज महसूस किए गए।

कुछ सेकंड तक चलने वाले झटके इतने तेज़ थे कि रिहायशी इलाकों में भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में इतना तेज Earthquake यानी भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस Earthquake यानी भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में महसूस किए गए।

दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जिससे यहां मध्यम से तीव्र Earthquake यानी भूकंप आने का खतरा रहता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल-यात्रियों ने बताया कि सोमवार की सुबह आया Earthquake यानी भूकंप इतना तेज था कि सब कुछ हिल रहा था।

साथ ही अचानक सबकुछ हिलने-डुलने और कंपन होने से स्टेशन और प्लेटफार्म पर मौजूद लोग डर की वजह से चिल्लाने लगे थे। अफरातफरी में लोग बाहर में खुले की ओर भागे। ऐसी ही सूचना गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से भी मिल रही हैं।

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...