Dhanbad Crime : बचके रहना रे बाबा! धनबाद में घूम रहा एटीएम से पैसे उड़ाने वाला सिंडिकेट, मशीन से…

Dhanbad Crime : धनबाद कोयलांचल में एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंक ग्राहकों के पैसे पर हांथ साफ करने वाला एक सिंडिकेट काम कर रहा है। अपराधियों का सिंडिकेट एटीएम से पैसे निकासी वाले स्थान पर कुछ ऐसी चीजें लगा देता हैं, जिससे कि ग्राहक के द्वारा रुपए निकासी के बाद वह एटीएम के अंदर ही फंस जाता हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : कुछ बोलने से पहले अपने अंदर झांक ले बीजेपी-राजेश ठाकुर का जवाब… 

jh5 22Scope News

ग्राहक के मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज भी आता है। लेकिन रुपया नहीं निकलता है और ग्राहक चला जाता हैं। थोड़ी देर बाद एटीएम में फंसे हुए रुपए को अपराधी बड़ी ही आसानी से निकाल लेते हैं। अपराधियों का यह सिंडिकेट वैसे एटीएम को निशाना बनाता है, जहां सुरक्षा गार्ड नहीं रहता हैं।

Dhanbad Crime : रूपये निकासी के स्थान पर काले रंग का कार्ड डाल दिया जाता है

रविवार को ऐसा ही मामला पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में सामने आया है। दो लोग एक सुदामडीह का रहने वाला सतीस कुमार और पाथरडीह कोल वारसी का सुनील बावरी पैसे निकलने आए थे लेकिन अपराधियों के द्वारा रूपये निकासी स्थान पर काले रंग का कार्ड डाल दिया गया, जिससे रुपए एटीएम से बाहर नहीं निकला।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी

ये भी पढ़ें- Delhi Stampede पर सियासत गर्म, जेएमएम ने सरकार पर उठाए सवाल, राजेश ठाकुर ने कर दी इस्तीफे की मांग… 

जिसके बाद उनलोगों ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना और बैंक को दिया। दोनों ने बताया कि पैसे नहीं निकलने का मैसेज आया लेकिन नोट बाहर नहीं आया। घटना के बाद फिलहाल एटीएम को बंद करवा दिया गया है। सोमवार को बैंक खुलने के बाद एटीएम की जांच की जाएगी।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...