पूर्व मंत्री लालचंद महतो का पूजा सिंघल पर निशाना, कहा- भ्रष्ट अधिकारियों पर ईडी करे कार्रवाई

रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal)

को लेकर निशाना साधा है. अपने वीडियो संदेश में

उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि, झारखंड में

अन्य भ्रष्ट अधिकारियों के यहां भी छापेमारी की जरूरत है.

लालचंद महतो ने रांची उपायुक्त का नाम लेते हुए कहा कि, उनपर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं.

लिहाजा, रांची DC पर भी ED की दबिश की जरूरत है.

साथ ही उन्होंने निबंधन कार्यालयों में कार्यरत sub-registrar पर भी

गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लालचंद महतो ने कहा कि, झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और पूजा सिंघल एक नमूना मात्र हैं.

बता दें कि ईडी (Directorate General of Economic Enforcement) ने रांची के कोकर, हनुमान नगर में खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल (Pooja Singhal IAS) के सीए सुमन नायक के घर पर भी छापेमारी की है, छापेमारी अभी जारी है. बताया जा रहा है कि सीए सुमन नायक के घर से बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई है. अधिकारी अभी पैसे की गिनती में लगे हुए है.

पूजा सिंघल के 20 ठिकानों छापेमारी

यहां यह बता दें कि रांची में पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापेमारी जारी है. पूजा सिंधल के आवास से अब तक 25 करोड़ की रुपये मिल चुके हैं. इतने सारे रुपये घर में एक साथ देख कर एकबारागी अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए, आखिरकार रुपये की गिनते के लिए कई बैकों से रुपये की गिनती करने के लिए मशीन मंगानी पड़ी. इसके साथ ही रांची में पंचवटी रेजीडेंसी, पल्स अस्पताल, हरिओम टावर में भी ईडी की छापेमारी जारी है, पल्स अस्पताल का संचालन पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा द्वारा किया जाता है.

विधायक सीता सोरेन ने गढ़वा में खनन घोटाला का लगाया था आरोप

दरअसल पूजा सिंघल (Pooja Singhal IAS) के विरुद्ध गढ़वा में कथित खनन में संलिप्त होने का आरोप लगता रहा है, झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार ने उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शिकायत सौंपी थी. झामुमो विधायक सीता गढ़वा में कथित खनन की शिकायत करते रहे हैं, इस मामले में उनके द्वारा राज्यपाल से मिलकर शिकायत भी की गयी थी.

 

रिपोर्ट: शाहनवाज

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img