पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह ने कहा- सवर्ण समाज में लोग आर्थिक रूप से आज भी कमजोर

बक्सर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बक्सर मुख्यालय स्थित स्थानीय सर्किट हाउस में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे। वरिष्ठ समाजसेवी मनीष राय व उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सूबे में सवर्ण समाज के 49 प्रतिशत लोग आर्थिक रूप से आज भी कमजोर है। जिन्हें दो वक्त की रोटी की जुगाड़ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यह आंकड़ा 2022-23 की जनगणना रिपोर्ट में दर्ज है।

goal 22Scope News

सवर्ण समाज के लोग काफी ऊंचाइयों को भी प्राप्त किए हैं – महाचंद्र प्रसाद सिंह

पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज के लोग काफी ऊंचाइयों को भी प्राप्त किए हैं। वे बक्सर के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष राय के आवास पर आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित भी किए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के साथ बक्सर की धरती से गरीब और किसानों का वे लगातार 36 साल प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस धरती पर जो मान सम्मान मिला है। उसे अपने जीवन के अंतिम क्षण तक चुकाने का प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : सवर्ण समाज के लोग भी सोते हैं भूखे, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष ने कहा ‘बहुत जल्दी…’

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...