सवर्ण समाज के लोग भी सोते हैं भूखे, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष ने कहा ‘बहुत जल्दी…’

पटना: बिहार राज्य उच्च जाति आयोग के गठन के बाद आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सवर्ण जाति में भी ऐसे बहुत लोग हैं जिनकी हालत बहुत ही दयनीय है। हमारा मुख्य उद्देश्य होगा ऐसे लोगों का उत्थान करने का। सवर्ण समाज में भी ऐसे बहुत सारे परिवार हैं जो भूखे सोते हैं तो हम वैसे परिवारों के लिए नई कार्ययोजना लाएंगे। बहुत जल्द ही उच्च जाति विकास आयोग की एक बैठक की जाएगी जिसमें वैसे लोगों के लिए निर्णय लिए जाएंगे।

वहीं आयोग के उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां उच्च जाति के विकास के लिए आयोग गठित की गई है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि सवर्ण समाज के गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए इस आयोग का गठन किया गया है। हमारा उद्देश्य है इस तबके के लोगों की स्थिति जल्द से जल्द ठीक की जाए। हमलोगों ने इस बात को लेकर बैठक किया है और बैठक में निर्णय लिया गया है कि उच्च जाति के गरीब लोगों के उत्थान के लिए जल्द ही योजनाएं धरातल पर लाई जाएंगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...