नालंदा: नालंदा के एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक पप्पू खान पर नौकरी के नाम पर रूपये की ठगी करने और जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पतुआना निवासी बुजुर्ग जागेश्वर यादव और सर्वोदय नगर के ललन कुमार ने एसपी के समक्ष पूर्व विधायक पप्पू खान की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। जागेश्वर यादव ने पूर्व विधायक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रूपये ठगने का आरोप लगाया। MLA MLA
उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहीमंदिर समिति की शुभकामनाएं और सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा। वहीं ललन कुमार ने पूर्व विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी फरियाद करने पर अब तक समस्या का निदान नहीं किया गया। MLA MLA MLA
यह भी पढ़ें – India गठबंधन में बन गई बात? लंबी बैठक के बाद मुकेश सहनी समेत कांग्रेस ने कहा…
मामले में एसपी ने दोनों लोगों को जल्द ही मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। दूसरी तरफ पूर्व विधायक पप्पू खान ने सभी आरोपों से इंकार किया और कहा कि सारे आरोप उनकी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत लगाये गए हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर यादव का पैसा लौटा दिया गया है जिसका लिखित प्रमाण भी है वहीं जिस जमीन हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है वह करीब 50 वर्ष पहले रजिस्ट्री कराई गई थी। फ़िलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- पुलिस कर सकती है RJD विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्त, SSP ने कहा…
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट







