Mauritius के पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे गया, की पूजा अर्चना एवं पितरों की आत्मा की शांति के लिए…

गया: बिहार का गया विश्वप्रसिद्ध मोक्षभूमि के रूप में जाना जाता है। यहां देश के विभिन्न कोने समेत विदेशों से भी लोग पूजा पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग सोमवार को गयाजी पहुंचे। गया में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे देवघाट पहुंचे जहां उन्होंने अपने पितरों को पिंडदान किया।

मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति ने इस दौरान फल्गु नदी के जल से तर्पण किया। गया के गयापाल गाजो पंडा ने विधि विधान से उनकी पिंडदान प्रक्रिया संपन्न करवाई। गाजो पंडा ने बताया कि मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति ने अपने पितरों की मोक्ष कामना के साथ पिंडदान किया। साथ ही उन्होंने मोक्षदायिनी फल्गु नदी के जल से तर्पण कर्मकांड भी किया। उनकी आगमन को लेकर गया में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किये गए थे। बता दें कि राजकेश्वर पुरयाग वर्ष 2012 से 2015 तक मॉरिशस के 5वें राष्ट्रपति रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Students के आंदोलन को किया गया हाईजैक, राजद प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर कहा…

Mauritius Mauritius

Mauritius

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...