पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में आज निधन हो गया. वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें दिल संबंधी समस्याएं थी.

परवेज मुशर्रफ़ 22Scope News


परवेज मुशर्रफ ने रची थी करगिल युद्ध की साजिश


परवेज मुशर्रफ ने ही 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की शुरुआत की थी. उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था.
परवेज मुशर्रफ कारगिल युद्ध के वक्त पाकिस्तानी सेना के प्रमुख थे. कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अंधेरे में रखा था. मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश से बाहर जाते ही 1999 में सैन्य तख्तापलट कर दिया था.

1999 में पाकिस्तान में किया था तख्तापलट

पाकिस्तान में 12 अक्टूबर 1999 को सैन्य तख्तापलट हुआ था. अक्टूबर 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुशर्रफ को उनके पद से हटाने की कोशिश की थी. इसके बाद ही मुशर्रफ ने अपने वफादार जनरलों के साथ शरीफ का तख्तापलट करने की साजिश शुरू कर दी थी. 11 सितंबर 2001 के हमले के बाद जब अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया तो मुशर्रफ ने इसका समर्थन किया था.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...