Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान को भारत ने दिया सातवां झटका

डिजिटल डेस्क : Champions Trophy 2025 में पाकिस्तान को भारत ने दिया सातवां झटका। आज रविवार को दुबई में खेले जा रहे Champions Trophy 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है।

पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। ऐसे में भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर है।

इस बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक भारत ने पाकिस्तान को सातवां झटका दिया है।

पाकिस्तानी स्कोर 43 ओवरों के बाद 7 विकेट गंवाने के बाद जैसे-तैसे 200 रन तक पहुंच चुका है।

पाकिस्तान को लगा सातवां झटका…

पाकिस्तान ने 43 ओवर के बाद सात विकेट गंवाकर 200 रन बना लिए हैं। फिलहाल नसीम शाह और खुशदिल शाह क्रीज पर हैं। 43वें ओवर में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चला।

उन्होंने ओवर में लगातार दो गेंद पर 2 विकेट लिए। ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने सलमान अली आगा को जडेजा के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके।

इसके बाद अगली गेंद पर शाहीन अफरीदी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके।

37वें ओवर तक आधी पाकिस्तान टीम पेवैलियन लौटी

इससे पहले 37 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुशदिल शाह और सलमान आगा क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को 37वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पांचवां झटका दिया।

उन्होंने तैयब ताहिर को क्लीन बोल्ड किया। तैयब चार रन बना सके। पाकिस्तान ने इसके पहले के पिछले चार ओवर में 3 विकेट गंवाए।

रिजवान, शकील और तैयब आउट हुए। हार्दिक ने दो विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला। 40 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए थे।

हार्दिक पांड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे

दुबई में खेले जा रहे इस  रोमांचक मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर टीम इंडिया को कमाल वापसी कराई है। हार्दिक पंड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे हो गए हैं।

5वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। उन्होंने जम चुके सऊद शकील को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। शकील ने 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन की पारी खेली।

35 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 160 रन है। फिलहाल सलमान अली आगा और तैयब ताहिर क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया था।

शकील और रिजवान के बीच 104 रन की साझेदारी हुई थी। हार्दिक को मिला यह दूसरा विकेट रहा। वहीं, अक्षर ने एक रन आउट भी किया था। दोनों इस मैच में चमके हैं।

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...