पूर्व राज्यसभा सांसद RK Sinha ने की बड़ाई, सीएम नीतीश ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना सिटी में स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंच कर चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की और राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा भी मौजूद थे। चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान आयोजित कार्यक्रम में आर के सिन्हा ने मंच पर बुला कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया।

आर के सिन्हा ने मंदिर निरमन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग के लिए तारीफ की और उनको धन्यवाद कहा। आर के सिन्हा के स्वागत और धन्यवाद के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आर के सिन्हा के पास पहुंचे और उनके पैर छुए। हालांकि इस दौरान आर के सिन्हा ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सीएम नीतीश नहीं माने और उनका पैर छू कर आशीर्वाद लिया। कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश ने अगले विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद आर के सिन्हा से लिया।

दरअसल पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि यह मंदिर जिस स्थिति में था कोई सोच भी नहीं सकता है। इन्ही के बदौलत यह सारा बना है, लेकिन इन्होने कहा कि नहीं इसको ठीक करो और आज यह हो गया। आज यह मंदिर इनके कारण बना। और यहां कितनी कठिनाई के से यह मूर्ति यहां तक आई है कह नहीं सकते। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आर के सिन्हा के पास पहुंचे और उनका पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी ताली बजा कर अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें-   Jehanabad Police ने तिवारी गैंग के दो सदस्यों को वैशाली से दबोचा

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RK Sinha RK Sinha RK Sinha

RK Sinha

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...