अमेरिका में नए साल के जश्न के दौरान आतंकी हमले में 10 की मौत

डिजिटल डेस्क : अमेरिका में नए साल के जश्न के दौरान आतंकी हमले में 10 की मौत। बड़ी खबर अमेरिका से है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में एक वाहन भीड़ में घुस गया। इससे 10लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना बोर्बन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के दौरान हुई।

न्यू आर्लीन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकवादी हमला कहा है। इस बीच समाचार लिखे जाने तक कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद न्यू आर्लीन्स की घटना का संदिग्ध मारा गया।

न्यू आर्लीन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने हादसे पर कही ये बात…

न्यू आर्लीन्स के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए मीडिया से कहा कि -‘… हमें पता है कि न्यू आरलीन्स शहर पर आतंकवादी हमला हुआ है। घटना की जांच चल रही है’।

दूसरी ओर, न्यू आर्लीन्स के मेयर के बयान के कुछ समय बाद एफबीआई एजेंट ने मीडिया से कहा कि यह कोई आतंकवादी घटना है या नहीं इसकी जांच चल रही है।

एफबीआई के न्यू आर्लीन्स कार्यालय की प्रभारी एलेथिया डंकन ने कहा कि – ‘घटना स्थल पर एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद हुआ है। हम यह पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना स्थल पर इसका उपयोग हुआ है या नहीं। राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है’।

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में हादसे की तस्वीर।
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में हादसे की तस्वीर।

नई साल के पहले दिन की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई यह सनसनीखेज घटना…

न्यू ऑर्लीन्स शहर के आपात मामलों के लिए जिम्मेदार एजेंसी नोला (न्यू ऑर्लीन्स, लुइसियाना) रेडी ने बताया कि –‘… यह घटना नई साल के पहले दिन की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटना स्थल से दूर रहें। घायलों को 5 स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

… घटना सुबह 3.15 बजे हुई। नए साल का जश्न खत्म होने ही वाला था। कुछ ही घंटे बाद ऑलस्टेट बाउल कॉलेज फुटबॉल क्वार्टरफाइनल का आयोजन होने वाला था, जहां हजारों लोगों के मौजूद होने की संभावना थी’।

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस विभाग ने कहा था कि नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा को कड़ा किया जाएगा। विभाग ने बताया कि 300 अधिकारी और अन्य एजेंसियों के कर्मचारी तैनात होंगे और बड़ी तादाद में सुरक्षा में वाहनों की तैनाती होगी।

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में हादसे की तस्वीर।
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू आर्लीन्स में हादसे की तस्वीर।

नए साल के जश्न के दौरान हुई सनसनीखेज घटना में मरने वाले और घायल सभी स्थानीय

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नए साल के जश्न के दौरान अमेरिका में हुई इस घटना में मरने वाले और घायल सभी स्थानीय है। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल सभी स्थानीय निवासी हैं। इसमें कोई आगंतुक नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने बताया कि – ‘हादसा शहर के सीजर्स सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टरफाइनल ऑलस्टेट बाउल के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। लोग बुधवार तड़के 3:15 बजे नए साल का जश्न मना रहे थे। आरोपी ने पिकअप ट्रक को तेजी से चलाते हुए बॉर्बन स्ट्रीट पर जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर चढ़ा दिया। आरोपी ने लोगों की भीड़ पर जानबूझकर तेज गति से ट्रक चलाया’।

पुलिस की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है या नहीं।

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...