जिले का स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, सुरसंड NH 227 पर भीषण सड़क हादसा, दोनों चालक की मौत, एक दर्जन लोग घायल

जिले का स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न, सुरसंड NH 227 पर भीषण सड़क हादसा, दोनों चालक की मौत, एक दर्जन लोग घायल

सीतामढ़ी : जिले का 54 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीतामढ़ी के डुमरा के परेड मैदान में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों के बीच शमा बांध दिया।

ss1 22Scope News

S1 22Scope News

बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, दोनों चालक की मौत

वहीं जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के रामबाग के समीप NH 227 पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। जहां बस और ट्रक के आमने सामने की टक्कर में दोनों चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।

sit 22Scope News

siy 22Scope News

घटनास्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों को बस से बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सुरसंड PHC में भर्ती कराया गया है जहां कई लोगों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...