उत्साह एवं उमंग के साथ 52वां जिला स्थापना दिवस समारोह संपन्न

बेतिया : 52वां जिला स्थापना दिवस समारोह कल यानी सात दिसंबर को उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। समाहरणालय परिसर अवस्थित मुख्य समारोह का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि आठ नवंबर 1972 को पश्चिम चंपारण जिले की स्थापना हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आठ नवंबर को मनाया जाता है। पर्व-त्यौहार एवं पैक्स निर्वाचन को लेकर स्थापना दिवस के आयोजन में थोड़ा विलंब हुआ है। आज हम सभी 52 वां जिला स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं।

उन्होंने जिला स्थापना दिवस पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है। पश्चिम चंपारण जिला तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान विपरित परिस्थितियों में भी अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधिगणों के सहयोग से तथा जिले की तमाम जनता के सकारात्मक विचारों एवं कार्यों की बदौलत पश्चिम चम्पारण जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ यहां के  जनप्रतिनिधिगणों का भी सकारात्मक एवं अपेक्षित सहयोग लगातार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इन 52 सालों में पश्चिम चंपारण जिला काफी आगे बढ़ा है। एक बेहतर और बेमिसाल चंपारण जिला बना है। सड़क, बिजली, उद्योग, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। जिले के कोने-कोने में संपर्क पथ बन गए हैं। बाढ़ आदि से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मति कराई जा रही है। निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हेतु प्रयास किया जा रहा है। बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Betia DM 1 1 22Scope News

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिससे किसान बंधु लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। किसानों की शिकायते कम से कम हो, इस हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य है तथा इस दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। इसमें किसी भी परिस्थिति में कोताही नहीं होने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है कि आमजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य करें। आमजनों की बातों को ध्यान से सुनें और नियमानुसार उनकी समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करें। उन्होंने का कि बेतिया एवं बगहा पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की बातों को सुना जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। रात्रि गश्ती सहित चौक-चौराहों पर वाहन जांच की जा रही है।

यह भी देखें :

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में विकास कार्यों को बखूबी कराया जा रहा है। पुलिसिंग बेहतर तरीके से की जा रही है। पुलिसिंग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जिला स्थापना दिवस समारोह में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद भीष्म सहनी और महापौर गरिमा सिकारिया ने समारोह को संबोधित किया गया और पश्चिम चंपारण जिले की ऐतिहासिक गाथा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज चंपारण गौरव गान ‘सुनो कहानी दुनिया वालों, चम्पा का मैं आरण्य हूं, कण-कण में मेरे इतिहास बसा, मैं गौरवशाली चंपारण हूं’ से हुआ। इसके बाद विभिन्न कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति से तालियों से गूंजता रहा।

यह भी पढ़े : DM दिनेश कुमार राय ने नीतीश कुमार की संभावित संवाद यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...