झारखंड में होगी शहद टेस्टिंग लैब की स्थापना, आज शिलान्यास

रांची: झारखंड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक शहद टेस्टिंग लैब की स्थापना होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को इसका शिलान्यास करेंगे। इसे पूर्वी भारत में शहद क्रांति लाने की तैयारी माना जा रहा है। इस क्षेत्र के हनी हब बनने से शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही नियांत के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे उनका

जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों तथा किसानों को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है। इसी क्रम में झारखंड एवं आसपास के राज्य

बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा में उपलब्ध शहद को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के लिए इस प्रयोगशाला की स्थापना का निर्णय लिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची में होगा। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ तथा विधायक राजेश कच्छप सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान तथा मधुमक्खीपालक भी शामिल होंगे।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...