गर्लफ्रेंड से दुराचार मामले के चार आरोपित गिरफ्तार, बालू माफिया निकला एक आरोपी
पटना : फतुहा में गर्लफ्रेंड से दुराचार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपित उसका मित्र है।
दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी
पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी जिसके बाद मेलजोल बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे का नंबर भी लिया था। इस बीच बातचीत में व्यवहार गलत लगने पर पीड़िता ने बातचीत बंद कर दिया था। जिसके सुलह के लिये मित्रों की सलाह पर उसे शीतला मंदिर बुलाया गया था। जिसके बाद होटल ले जा कर घटना को अंजाम दिया गया।
चार आरोपितों में एक उसका मित्र
पीड़िता जब पहुंची तो चुन्नू के दोस्त सुधांशु कुमार (19), अमन (26) और रोशन (25) भी वहां थे। सुधांशु बालू माफिया है। उसने अपनी थार भी लाई थी। चारों ने लड़की को गाड़ी में बैठाया और 15 किमी दूर फतुआ के एक लाइन होटल में ले गए। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता गया की रहने वाली है
गिरफ्तार आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे है जबकि पीड़िता गया जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
ये भी पढ़े : Breaking : बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कल शाम आएंगे शाह
Highlights







